पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कृष्ण ने समस्त प्रदेशवासियों और उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, इसलिए इसे सुरक्षित, मर्यादित और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। डीजीपी ने नागरिकों से अपील की है कि प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों का ही प्रयोग करें। किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएँ और त्योहार की खुशियों में संयम और जिम्मेदारी का परिचय दें।
साथ ही उन्होंने यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सड़क पर लापरवाही न बरतें, वाहन सावधानी से चलाएँ और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
डीजीपी ने आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे प्रदेश में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि सभी लोग सुरक्षित माहौल में होली का आनंद ले सकें।
Trending Now
होली के पावन पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
👁 5.5K views








