Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी और 'सर्व...

अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर आम आदमी पार्टी और ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित; 8 लोगों ने किया रक्तदान

Published on

​फतेहपुर। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी, फतेहपुर एवं ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के संयुक्त तत्वाधान में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मानस रक्तकेंद्र में किया गया। शिविर में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए 8 उत्साही युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
​शिविर में विशेष रूप से आम आदमी पार्टी फतेहपुर के नगर अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान ने अपना 24वां रक्तदान कर युवाओं को प्रेरणा दी। उनके साथ शुभम, शिवम साहू, सत्यम अवस्थी, आशीष तिवारी, संदीप गुप्ता, पंकज सिंह एवं शिव सोनी ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
​रक्तदान प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात आम आदमी पार्टी के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल, जिलाध्यक्ष राम किशोर विश्वकर्मा तथा मानस रक्तकेंद्र के डॉ. कैलाश पटेल ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

​इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीराम पटेल एवं जिलाध्यक्ष राम किशोर विश्वकर्मा ने शहीद भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता।
​कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी फतेहपुर इकाई से मनोज पाल, राहुल द्विवेदी, नजराना शाह तथा ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ से गुरमीत सिंह वहीं मानस रक्तकेंद्र की ओर से डॉक्टर कैलाश पटेल , रक्तकेंद्र प्रभारी अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनामिका पाल एवं लैब सहायक प्रीति ने अपनी सराहनीय सेवाएँ दीं।

👁 32K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

थाली बदलेगी तो सेहत संवरेगी, श्रीअन्न से किसानों की आय बढ़ाने पर केशव मौर्य का जोर

स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव संतुलित और पौष्टिक आहार से तैयार होती है।...

मछली कारोबार में निवेश की बड़ी लहर, यूपीआईटीएस में 600 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, बेहतर अवसंरचना और निजी निवेश के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं साध्वी निरंजन ज्योति, प्रभु श्रीराम व राजा गुह्यराज की प्रतिमा भेंट की

नई दिल्ली। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, भारत सरकार की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने...

More like this

थाली बदलेगी तो सेहत संवरेगी, श्रीअन्न से किसानों की आय बढ़ाने पर केशव मौर्य का जोर

स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव संतुलित और पौष्टिक आहार से तैयार होती है।...

मछली कारोबार में निवेश की बड़ी लहर, यूपीआईटीएस में 600 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश में मत्स्य क्षेत्र को आधुनिक तकनीक, बेहतर अवसंरचना और निजी निवेश के...