HomeUncategorizedफतेहपुर: डीएम निधि गुप्ता वत्स की सख्ती, स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई;...

फतेहपुर: डीएम निधि गुप्ता वत्स की सख्ती, स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई; हरदो सीएचसी अधीक्षक व असोथर पीएचसी प्रभारी हटाए गए

Published on

फतेहपुर। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। 24 जून को खागा तहसील क्षेत्र के हरदो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और असोथर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के औचक निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताओं के बाद यह कार्रवाई हुई।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कई कमियां, व्यवस्थाओं में लापरवाही तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

सीएमओ द्वारा की गई कार्रवाई के तहत हरदो सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सरल कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। वहीं असोथर पीएचसी के प्रभारी को भी कार्यमुक्त कर दिया गया है।

इसके अलावा मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत सही पाए जाने पर असोथर पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट को वहां से हटाकर सीएमओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

जिलाधिकारी की इस सख्त कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि आगे भी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

👁 45.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

प्यार के लिए घर छोड़ने निकले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका, परिजनों ने पकड़कर की पिटाई

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका के घर छोड़कर जाने...

तेज रफ्तार डंपर का कहर जारी, दूसरे दिन भी युवक की दर्दनाक मौत

फतेहपुर। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।...

फतेहपुर: शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 443वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी संपन्न

फतेहपुर। शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के तत्वावधान...

फतेहपुर : लखनऊ अग्निकांड पर पूर्व सैनिक संगठन ने जताया शोक, अस्पतालों और होटलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर उठाए सवाल

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक समिति की अध्यक्ष साधना सिंह की...

More like this