Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरअसोथर में ओवरलोड मौरंग परिवहन का बोलबाला, जिम्मेदार चुप—सड़कें बदहाल, व्यवस्था पटरी...

असोथर में ओवरलोड मौरंग परिवहन का बोलबाला, जिम्मेदार चुप—सड़कें बदहाल, व्यवस्था पटरी से उतरी ।

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

प्रशासनिक सख्ती और नियम-कायदों को ताक पर रखकर असोथर क्षेत्र में ओवरलोड मौरंग परिवहन का धंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। गैर जनपद बांदा के मर्का -दखरौली तालाब के पास लगे दो बड़े मौरंग डंपों से प्रतिदिन सैकड़ों ओवरलोड ट्रक, डंपर, ट्रेलर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौरंग भरकर असोथर क्षेत्र से होकर गुजर रहे हैं। इन भारी वाहनों की आवाजाही से करोड़ों की लागत से बनी सड़कों की हालत दयनीय हो गई है।

मर्का पुल से लेकर रामनगर कौहन और असोथर कस्बे तक हर रात ट्रकों का लंबा काफिला निकलता है। भारी वजन और तेज रफ्तार के कारण सड़कें जगह-जगह धंस चुकी हैं, किनारे गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। असोथर–जरौली वाया रामनगर-कौहन मार्ग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सैबसी–लक्ष्मणपुर–कठौता सड़क अब दलदल में बदल चुकी है।

ग्रामीणों की बढ़ी परेशानियां

स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रकों के लगातार गुजरने से धूल-मिट्टी के गुबारों ने घरों और बाजारों का जीना मुश्किल कर दिया है। हल्की बारिश में ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। राहगीर, स्कूली बच्चे और दोपहिया वाहन चालक रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।

गांव के निवासी रामलाल निषाद ने कहा, रातभर ट्रक दौड़ते हैं, घर की दीवारें तक हिल जाती हैं। न पुलिस रोकती है, न परिवहन विभाग।

विजमा देवी ने बताया, सड़क पर इतनी धूल उड़ती है कि दरवाजे खुला रखना मुश्किल है। बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं।

राजेंद्र सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, लेकिन कोई अधिकारी देखने नहीं आता।

जिम्मेदार बने मूकदर्शक

ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व और परिवहन विभाग के अधिकारी तथा पुलिस प्रशासन सबकुछ जानते हुए भी मौन हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि या तो संबंधित विभागों की मिलीभगत है या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है।
लोगों की मांग है कि प्रशासन सघन चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर तत्काल रोक लगाए और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराए, ताकि करोड़ों की लागत से बनी सड़कें पूरी तरह न धंस जाएं।
सूत्रों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया तो आने वाले दिनों में सड़कें पूरी तरह धंस जाएंगी और बड़े हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा।

परिवहन विभाग की चेकिंग टीम पर उठे सवाल

कुछ दिन पूर्व परिवहन विभाग की टीम असोथर कस्बे के सुजानपुर रजबहा के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक मीडिया कर्मी ने ट्रकों की आवाजाही का वीडियो और फोटो बना लिया। बताया जाता है कि अधिकारियों ने उसे पास बुलाकर मोबाइल फोन मांगा, परिचय पूछने के बाद वीडियो और फोटो डिलीट करवा दिए। इतना ही नहीं, उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि जब परिवहन विभाग के अधिकारी खुद ओवरलोड ट्रकों को निकलते देख अनदेखा कर रहे हैं, तो फिर कार्रवाई की उम्मीद कौन करे। जब अधिकारी ही बिक गए, तो आम जनता तो पिसेगी ही। अब भगवान ही मालिक है।

👁 8.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...