Homeअपराधआजमगढ़ में सात लाख से अधिक के जेवर चोरी:आधी रात को सीढ़ी...

आजमगढ़ में सात लाख से अधिक के जेवर चोरी:आधी रात को सीढ़ी से उतरे चोर, कुल्हाड़ी से तोड़ी आलमारी ताले, मौके पर पहुंची डॉग स्कवायड टीम

Published on

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों से सीढ़ी के सहारे आधी रात में घर में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के पिनिहिनी ग्राम सभा में चोरों ने घर में घुसकर ताला तोड़कर नगदी सहित लाखों के आभूषण कर लेकर चले गए। इस मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। राम अवध मिश्रा लगभग सात वर्षों से घर से एक किलोमीटर की दूरी पर और गांव से 200 मीटर की दूरी पर सिवान में घर बनवाकर रह रहे थे। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मेंहनगर थाने की पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम मामले की छानबीन में जुट गई। बेखौफ चोरों ने जिस तरह से इतनी बड़ी संख्या में इस घटना को अंजाम दिया है। उससे समझा जा सकता है कि घटना को अंजाम देने वाले चोर कितने बेखौफ हैं। घर के बाहर बेटे के साथ सोया था पिता इस बारे में मोहित मिश्रा पुत्र राम अवध मिश्रा ने बताया कि रात में मैं और पिताजी घर के बाहर सोए थे। जबकि भाभी छत पर सोई थी। छत पर भाभी के सोने के बाद भी भाभी को चोरों की भनक नहीं लगी। देर रात चोर सीढ़ी के सहारे घर में उतरे और कुल्हाड़ी से तालों और आलमारी के साथ बख्शे को तोड़ डाला। जिसके बाद आलमारी में रखा 11 हजार से अधिक नकद रूपया और सात लाख से अधिक के 11 थान जेवर लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी सुबह चार बजे तब हुई जब युवक की भाभी छत से नीचे उतरी तो देखा कि सामान बिखरा हुआ है। जिसके बाद इस मामले की सूचना परिजनों को दी गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नदी के किनारे मिला कुछ सामान इस बारे में मोहित मिश्रा ने बताया कि चोरों ने बहुत सारा सामान घर से दूर ले जाकर खंगाला जिनमें बक्शा भी था। जो कि घर से कुछ दूर स्थित नदी के किनारे मिला। वहीं चोरी किए गए कुछ सामान दूर तक बिखरे मिले। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। इसके साथ ही परिजन काफी दुखी नजर आ रहे हैं।

👁 1.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

More like this

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...