फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। रुसिया रोड पर ग्राम डिघरुवा के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी अमित कुमार उर्फ टेनी पुत्र स्वर्गीय अच्छेलाल के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
पुलिस के मुताबिक अमित कुमार उर्फ टेनी जाफरगंज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 134/2026 से संबंधित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
जाफरगंज पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ 11 सितंबर को मुकदमा अपराध संख्या 152/2026, धारा 109(1) बीएनएस तथा 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अमित कुमार के खिलाफ फतेहपुर जनपद के विभिन्न थानों के अलावा अन्य जनपदों में भी कुल 16 अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Now
फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल
👁 26.2K views







