फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक गर्ग आवास कलेक्टरगंज में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने की। अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री काली शंकर श्रीवास्तव ने की। विशिष्ठ अतिथि प्रदेश युवा अध्यक्ष संजय पांडेय मौजूद रहे। नए पद पर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम इलेक्ट्रॉनिक पद पर नसीम अहमद को नियुक्त किया गया।बैठक में आदर्श व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अभिनव यादव ने कहा कि मुख्य रूप से संगठन को मजबूत कर पूरे जिले में सदस्यता महाअभियान चलाने पर सभी की सहमति ली गई। सदस्यता अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी छोटे-बड़े व्यापारियों को संगठन से जोड़ना है ताकि किसी भी व्यापारी को यह न लगे कि वह छोटा व्यापारी है इसलिए उसे संगठन में कोई स्थान नहीं मिलेगा।बैठक में श्री गर्ग ने कहा कि आदर्श व्यापार मंडल एक ऐसा संगठन है जो की छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े व्यापारियों को जोड़ने का कार्य करता है। छोटे व्यापारियों की जो भी समस्याएं होती हैं, उनको लेकर अधिकारियों के पास जाता है और उनका प्राथमिकता से निवारण करवाता है। यही संगठन की विशेषता एवं प्राथमिकता है और व्यापार मंडल के व्यापारियों की जिन समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास जाते हैं, उनका तत्काल निस्तारण होता है। बैठक मैं उन बिंदुओ पर बात की गई जैसे की हर पदाधिकारी को 10-10 व्यापारी जोड़ने का लक्ष्य दिया गया ताकि जिले में अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों को जोड़े और उनकी समस्याओं से सीधे जुड़कर निराकरण करवाए। बैठक में जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, महामंत्री अमित शरण बॉबी, संजीव कुमार चौरसिया, रवि तिवारी, राजीव गुप्ता, मो. शमीम, नगर अध्यक्ष अफाक अली, युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान, ब्रह्म स्वरूप फौजी, मो. आसिफ, अमित सोनी, तौफीक अहमद, अनस बाबा, बाबला सोनी, राधेश्याम गुप्ता, अनीश खान, आहिल रहमान, मोहम्मद हुसैन, संजय पांडेय, इरशाद कादरी आदि मौजूद रहे।
Trending Now
आदर्श व्यापार मंडल की मासिक बैठक में संगठनात्मक चर्चा,संगठन को प्रत्येक व्यापारी तक पहुँचाने का चलायें अभियान: गर्ग







