Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

Published on

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज, फतेहपुर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा राष्ट्रीय “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
“नशामुक्त भारत, समृद्ध भारत” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में “नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां” और “स्वास्थ्य चुनें, खुशहाली चुनें” का संदेश दिया गया। इस दौरान एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, इंटर्न, संकाय सदस्यों एवं मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और तंबाकू, शराब, मादक पदार्थों सहित तकनीक संबंधी लत (डिजिटल एडिक्शन) के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.के. मौर्या तथा उप-प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। दोनों ने विद्यार्थियों की भागीदारी से चलाए जा रहे ऐसे जनजागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम का समन्वय डॉ. कंचन सोनी, डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. तरुण कुमार एवं डॉ. अभिषेक साहू ने किया। वहीं इंटर्न अभिषेक तंवर, अभिनव मीणा, आशीष कासवा, अभिषेक त्यागी, आकाश यादव तथा अदिति गुप्ता ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि पहले से नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को सहायता लेने और नशे की जंजीरों को तोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है।
कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक संदेश “आज जागरूक, कल स्वस्थ, हमेशा के लिए नशा मुक्त” के साथ किया गया।

👁 55K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 25 अक्टूबर को होगी विशाल किसान महापंचायत, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान करेंगे शिरकत 

​फतेहपुर जनपद के असोथर नगर में आगामी 25 अक्टूबर को एक विशाल किसान महापंचायत...

फतेहपुर में टीबी के 5 मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार, नेशनल पैथोलॉजी के संचालक सम्मानित

फतेहपुर के पथरकटा चौराहा स्थित निजी नेशनल पैथोलॉजी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत...

फतेहपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, छूटे हुए मतदाताओं को मिलेगा मौका

फतेहपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद पात्र नागरिकों और पहली...

70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया शुभारम्भ

फतेहपुर, स्पोर्ट्स स्टेडियम,में आयोजित 70वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता (सत्र 2026-27) के दूसरे दिन...

More like this