Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरआरएसएस के शताब्दी वर्ष में हुआ पथ संचलन - बहुआ नगर में...

आरएसएस के शताब्दी वर्ष में हुआ पथ संचलन – बहुआ नगर में गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर ।

Published on

फतेहपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में बहुआ कस्बे में भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे मंडल व बहुआ खंड के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित रूप से सहभागिता की और नगर में राष्ट्रभक्ति एवं एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत खेल मैदान पानी टंकी से हुआ, जहां से स्वयंसेवकों का सुव्यवस्थित दस्ता नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरा। संचलन के दौरान नगरवासी राष्ट्रगीतों की धुनों पर झूम उठे और जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। मुख्य विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह ने बौद्धिक संबोधन दिया। जिसमें उन्होंने संघ के 100 वर्ष की गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर व समाज निर्माण में पंच परिवर्तन के बारे प्रकाश डाला। कार्यक्रम का नेतृत्व सत्यम ने किया, जिनके नेतृत्व में लगभग डेढ़ सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने अनुशासन, ऊर्जा और संगठन की भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। पूरे नगर में पथ संचलन के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष गूंजते रहे।

👁 10.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this