Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरआवासीय विद्यालय की बालिकाओं को मिशन शक्ति की दी जानकारी हेल्पलाइन नम्बरांे...

आवासीय विद्यालय की बालिकाओं को मिशन शक्ति की दी जानकारी हेल्पलाइन नम्बरांे की बताई खूबियां, थानों का कराया गया भ्रमण

Published on

फ़तेहपुर। प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं व महिलाओं के सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिये चलाये जा रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत दस दिनी बिशेष जागरूकता पखवारा का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं को मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं हेल्पलाइन नम्बरो की जानकारी देने के साथ ही उनके उपयोग एव थाने में एफआईआर दर्ज करवाने एवं पुलिस सम्बन्धी जानकारी के लिए थाने व पुलिस चैकियों का भ्रमण कराया गया जिसमें थाना प्रभारी द्वारा बालिकाओं को पुलिस सम्बन्धी जानकारी दी गयी। शनिवार को 21 से 30 सितम्बर दस दिनी विशेष अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपद के तेंरह विकास खण्डों एवं नगर क्षेत्र के समस्त विद्यालयों एवं जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की बालिकाओं को मिशन शक्ति की जानकारी देने के साथ ही महिला हेल्पलाइन नम्बरो की जानकारी दी गयी एवं विशेषताएं बताई गई। बालिकाओं को हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी के अलावा एफआईआर लिखने एवं समस्त नियमों की जानकारी थानाध्यक्षों व प्रभारियों के माध्यम से करायी जानी थी। जिस पर समस्त विकास खण्डों के विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्राओं द्वारा निकटतम थाना, कोतवाली, चैकी का भ्रमण कराया गया। बालिकाओं को चैकी एवं थाना प्रभारियों द्वारा नियमों की जानकारी दी गयी।

👁 10.3K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

More like this

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...