Homeराज्यइटावा में कथावाचक विवाद ने पकड़ा नया मोड़, ब्राह्मण महासभा ने कथावाचकों...

इटावा में कथावाचक विवाद ने पकड़ा नया मोड़, ब्राह्मण महासभा ने कथावाचकों के खिलाफ उठाई आवाज़

Published on

इटावा यादव कथावाचकों के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट के मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब यह मामला और अधिक पेचीदा होता नजर आ रहा है। मंगलवार को ब्राह्मण महासभा ने दोनों कथावाचकों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें भी आरोपी बनाने की मांग की है।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर कथावाचकों और उनके सहयोगियों के खिलाफ शिकायत सौंपी। महासभा का आरोप है कि कथावाचकों ने अपनी जाति छुपाई, धार्मिक भावना भड़काई और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

इस बीच समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने ब्राह्मण महासभा के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि अगर कथावाचकों के खिलाफ पहले से कोई आपत्ति थी तो पहले शिकायत क्यों नहीं की गई, उन्होंने कहा कि यदि कथावाचकों पर गलत तरीके से कोई कार्रवाई की गई, तो सपा भी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

पीड़ित महिला रेनू तिवारी ने भी एसएसपी से मिलकर कथावाचकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कथावाचक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनके झोले से बरामद आधार कार्ड में अग्निहोत्री लिखा पाया गया, जिससे उनकी जाति पर संदेह हुआ। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि कथावाचक द्वारा उनकी कथा को जानबूझकर खंडित किया गया।

आरोपी युवक मनु के चाचा सोनू तिवारी ने आरोप लगाया कि कथावाचकों ने न केवल जाति छुपाई बल्कि जानबूझकर ग्रामीणों को भ्रमित किया। उन्होंने कहा कि कथावाचकों में से एक की बहन गांव के पास ही रहती है, जिससे जानकारी मिलने के बाद ही सच्चाई सामने आई।

इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बकेवर प्रकरण को लेकर कुछ लोगों ने मुलाकात की है। उनकी बात सुनी गई है, लेकिन अब तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👁 7.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: उत्तम उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

फतेहपुर,उत्तम उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश की फतेहपुर जिला इकाई की बैठक रविवार को...

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

More like this