Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘…उमर खालिद की विचारधारा का जिन्न आ चुका है’, CM ममता बनर्जी...

‘…उमर खालिद की विचारधारा का जिन्न आ चुका है’, CM ममता बनर्जी पर भी दिनेश शर्मा ने साधा निशाना

Published on

Dinesh Sharma On CM Mamata Banerjee: राहुल गांधी द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को डेड इकॉनमी कहे जाने पर BJP सांसद दिनेश शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का हर अनुमान गलत साबित होता है। दुनिया में भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है।

‘भारत की अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत से भी तेज गति से आगे बढ़ी’

उन्होंने कहा कि RBI ने 7.3 प्रतिशत अर्थव्यवस्था में उछाल का अनुमान लगाया था। IMF समेत अन्य संस्थानों ने इसे 6.5 से 7 प्रतिशत के आसपास बताया था, लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था 7.4 प्रतिशत से भी तेज गति से आगे बढ़ी है। इसका मुख्य कारण निजी उपभोग और घरेलू मांग रही है।

सरकार ने शुरूआती इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाया

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, ” सरकार ने शुरूआती इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाया है। सेवा क्षेत्र में भी 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही वित्तीय सेवाओं, IT सेक्टर और अन्य सेक्टरों में 9.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। व्यापार और होटल्स में भी 7.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सेवा निर्यात में भी 8 से 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मुद्रास्फीति पर नियंत्रण, इनकम टैक्स और GST में सुधारों से उपभोक्ताओं और व्यवसायों को राहत, कच्चे तेल की कम कीमतें और RBI की ब्याज दर में कटौती के कारण यह सब संभव हुआ है। यह भारत के लिए अद्भुत है।”

CM ममता बनर्जी पर दिनेश शर्मा ने साधा निशाना

BJP सांसद दिनेश शर्मा ने कि भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने वाली है। भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर चल रही राजनीति पर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए दिनेश शर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी को लग रहा है कि कुशासन के कारण उनकी सत्ता जाने वाली है, इसलिए SIR को रोकने की बात कर रही हैं। बिहार जैसे राज्य में SIR हो चुका है। अन्य राज्यों में 70 प्रतिशत तक यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो क्या पश्चिम बंगाल कोई अलग राज्य है?

उन्होंने कहा, ” उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकार के एक्शन पर रिएक्शन की बात करता है, तो सरकार के पास कठोर दंड का विकल्प भी है। दंड ही नहीं होगा, बल्कि ऐसा होगा कि 3 पीढ़ियां याद रखेंगी। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह हिंदू है या मुसलमान। कानून को हाथ में लेने वालों पर कठोरतम कार्रवाई होगी। संवैधानिक तरीके से की गई कार्रवाई के खिलाफ अगर कोई असंवैधानिक तरीके से रुकावट पैदा करेगा, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का विकल्प भी है।”

‘तिहाड़ जेल इंतजार कर रहा है’

उन्होंने कहा कि PM मोदी और गृह मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने वालों में शरजील इमाम और उमर खालिद की विचारधारा का जिन्न आ चुका है। इन लोगों का तिहाड़ जेल इंतजार कर रहा है।

👁 8.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...

चार गाड़ियों में ठूंस-ठूंसकर लदी मिलीं भैंसें, हिंदू संगठनों ने पकड़ा, पुलिस ने किया जब्त

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा...

More like this

IGRS के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जर्जर मकान पर दबंगों के कब्जे का आरोप,जांच के नाम पर पुलिस-राजस्व टीम टरका रही, ग्राम प्रधान की...

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के जाफरगंज थाना अंतर्गत ग्राम तेंदुली लखीपुर में...

फतेहपुर में दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा-बकेवर मार्ग पर दो कंटेनरों की आमने-सामने भीषण टक्कर...

पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

फतेहपुर। जिले में पूर्व राज्यमंत्री धुन्नी सिंह को सोशल मीडिया के माध्यम से जान...