फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर रियाज कुरैशी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ पट्टीशाह गांव के पास धोबी तालाब किनारे स्थित बाग में हुई। कार्रवाई के दौरान रियाज के दाहिने पैर में गोली लगी। उसका साथी इसरार कुरैशी भी पुलिस की गोली से घायल हुआ है।
पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल फतेहपुर भेजा है। वहीं, मौके से भागने का प्रयास कर रहे तीन अन्य अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार और घायल अभियुक्तों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एक लाख रुपये के इनामी रियाज कुरैशी पर 33 से अधिक मुकदमे बताए जा रहे हैं, जबकि इसरार कुरैशी के खिलाफ 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस, चोरी की बाइक, चापड़ और चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने एक जीवित गोवंश बरामद करने की भी जानकारी दी है।
पुलिस के मुताबिक, देर रात संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी की थी। इसी दौरान आरोपियों से पुलिस का सामना हुआ और दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में रियाज और इसरार घायल हो गए।
फिलहाल थाना हथगांव पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुठभेड़ से जुड़े पूरे घटनाक्रम
Trending Now
पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल, साथी भी गोली लगने से जख्मी
👁 12.2K views







