Homeराज्यएक राष्ट्र एक चुनाव से भारत होगा विकसित: साध्वी निरंजन ज्योति

एक राष्ट्र एक चुनाव से भारत होगा विकसित: साध्वी निरंजन ज्योति

Published on

फतेहपुर। राष्ट्र एक चुनाव के अंतर्गत युवा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शहर के प्रेक्षा गृह परिसर में किया गया! युवाओं से संवाद करने हेतु पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही, वही विशिष्ट अतिथि जिला प्रवासी प्रदेश कार्य समिति सदस्य रुद्र मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रमोद द्विवेदी ने भी युवाओं को संबोधित किया! परिचर्चा कार्यक्रम में जनपद के कोने-कोने से आए हुए युवाओं को वक्ताओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव से संबंधित समस्त विषयों पर वृहद प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्ता के लालची भेड़ियों द्वारा स्वपोषण हेतु चुनाव को अलग-अलग करना सुनिश्चित किया था! साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि प्रत्येक 5 वर्षों में लगभग डेढ़ वर्ष आचार संहिता में ही निकल जाता है, जिससे जनपद, प्रदेश व देश का विकास और धीमी होती चली जाती है! कहा कि सरकारी मशीनरी के साथ-साथ सरकारी धन का भी दुरुपयोग औसतन प्रत्येक वर्ष चुनाव कराने में अनवरत खर्च होता रहता है, जिससे विकास की रफ्तार निम्न होती चली जा रही है! उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनाव में चुनाववादी नेता जो की खरीद फरोख्त का काम करते हैं सक्रिय होकर फर्जी मतों की बोली लगाने का काम करते हैं, एक राष्ट्र एक चुनाव होने पर ऐसे दलालों की दुकान बंद हो जाएगी, निरपेक्ष चुनाव होने से भारत की दिशा एवं दशा भी बदलेगी एवं भारत सर्वोच्च श्रेणी में अग्रसर होगा! भारत समूचे विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता भी रखेगा! इसके अलावा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने सभी युवाओं के अंदर ऊर्जा भरते हुए उत्साह पूर्वक करतल ध्वनि से एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन करवाया । कहा कि अपने मोहल्ले गली में भी इसकी चर्चा परिचर्चा सकारात्मक पूर्वक करने की भी जिम्मेदारी हम सभी युवाओं की है! इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रसून तिवारी, जिला महामंत्री ऐश्वर्य सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रहरि, आशीष तिवारी, कोमल सिंह, वैभव द्विवेदी, जिला मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष किशन शुक्ला, संदीप विश्वकर्मा, आशुतोष विश्वकर्मा, संजीव मोदनवाल, सत्यम अग्रवाल, आलोक सिंह, अभिषेक सैनी, नीलेश मिश्रा, घनश्याम राजपूत, लखन सिंह, आशीष तिवारी समेत तमाम युवा इनफ्लुएंसर मौजूद रहे!

👁 7.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

लोधीगंज में आखिर कौन चला रहा है कथित नशे का नेटवर्क? लोगों ने उठाई जांच की मांग-किसका सिस्टम उठे सवाल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज इलाके में इन दिनों कथित तौर पर मादक...

फतेहपुर: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक गंभीर घायल

फतेहपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव के पास बुधवार को एक...

फतेहपुर: गंगा नदी में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका पर जांच शुरू

फतेहपुर। जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र स्थित भिटौरा चौकी के पास नए गंगा पुल...

More like this

लोधीगंज में आखिर कौन चला रहा है कथित नशे का नेटवर्क? लोगों ने उठाई जांच की मांग-किसका सिस्टम उठे सवाल

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज इलाके में इन दिनों कथित तौर पर मादक...

फतेहपुर: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक गंभीर घायल

फतेहपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव के पास बुधवार को एक...