Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘न सम्मान बचा है, न आत्मसम्मान’: सपा-कांग्रेस में 26 सीटों के विवाद...

‘न सम्मान बचा है, न आत्मसम्मान’: सपा-कांग्रेस में 26 सीटों के विवाद पर चिराग पासवान की चुटकी

Published on

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां जोरो शोरों से शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारें को लेकर खींचतान चल रही है। कांग्रेस ने 100 से ज्यादा सीटें मांगी है, लेकिन सपा ने सिर्फ 26 सीटों की पेशकश की है। सपा-कांग्रेस में 26 सीटों के विवाद पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है।

‘न सम्मान बचा है, न आत्मसम्मान’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जब किसी गठबंधन के भीतर इतनी अधिक बेचैनी और मतभेद हों – जहां समाजवादी पार्टी खुद 180 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही हो और कांग्रेस को केवल 26 सीटें दे रही हो – तो इसमें न तो कोई सम्मान है और न ही आत्म-सम्मान।

‘एक-दूसरे को नीचा दिखाकर चल रहा गठबंधन’

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह एक ऐसा गठबंधन है जो एक-दूसरे को नीचा दिखाकर, छोटा साबित करके और कमजोर बनाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। यही कारण है कि जनता बार-बार इन्हें नकार रही है। जिस तरह से SP-कांग्रेस गठबंधन ने उत्तर प्रदेश को ‘गुंडा राज’ (अराजकता) के हवाले कर दिया और राज्य को पूरी तरह बर्बाद कर दिया, उसी वजह से आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ जुड़े गठबंधन के लिए जनता का समर्थन और मजबूत होता जा रहा है।

कांग्रेस-सपा के गठबंधन पर आजम खान की प्रतिक्रिया

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन पर सपा नेता आज़म खान ने कहा कि इस पर फैसला लेना मेरे स्तर की बात नहीं है और मुझे नहीं लगता कि यह उनके स्तर की बात भी है। अब अगर वे ऐसा कह रहे हैं, तो ठीक ही होगा। हालांकि, इसे बड़ों पर छोड़ देना बेहतर होता।

यह खबर अपडेट की जा रही है…

👁 4.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर धीरेन्द्र शास्त्री पर भड़के इमरान मसूद, भगवान राम को बताया इमाम-ए-हिंद

कथावाचक धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद...

यूपी चुनाव 2027 में कौन होगा BJP का CM चेहरा? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया जवाब, बोले- सबको पता है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के...

UP Election 2027: ‘राहुल गांधी नहीं, अखिलेश यादव के नेतृत्व में जीता था चुनाव’, इमरान मसूद को शिवपाल पटेल का जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा)...

मां की कोख से बड़ा कोई विश्वविद्यालय नहीं : पं. श्याम जी मनावत

फतेहपुर। वीआईपी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्या भारती के मार्गदर्शन...

More like this