Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: असोथर में 19 वाहन सीज, 16 लाख...

ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: असोथर में 19 वाहन सीज, 16 लाख का जुर्माना बांदा की मर्का मोरम खदान विवाद के बाद प्रशासन अलर्ट, संयुक्त टीम का चेकिंग अभियान

Published on

रिपोर्ट-नरसिंह मौर्य

फतेहपुर जिले अशोथर बांदा जनपद की मर्का मोरम खदान में ओवरलोड ट्रकों को निकालने को लेकर मंगलवार को अवैध असलहों के प्रदर्शन की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को असोथर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 ओवरलोड वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया गया। सभी वाहनों पर करीब 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, खदान विवाद के बाद बांदा और फतेहपुर जनपद का प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत खनन विभाग, परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने असोथर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान कुल 19 वाहन ओवरलोड पाए गए, जिनमें 16 ट्रक और 3 ट्रैक्टर शामिल हैं। सभी वाहनों को मौके पर ही रोककर आवश्यक कागजी कार्रवाई की गई और उन्हें असोथर थाने में खड़ा करा दिया गया।

खनन अधिकारी देशराज सिंह ने बताया कि जिन वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक खनिज लदा पाया गया, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। कुल 19 वाहनों पर लगभग 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से ओवरलोड वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ और खनन नियमों के उल्लंघन पर आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

👁 8.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

मानसिक तनाव से परेशान बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो बेटों की पहले ही हो चुकी थी मौत

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग महिला...

ई-रिक्शा पलटने से व्यक्ति का पैर टूटा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

नरसिंह मौर्य असोथर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति के गंभीर रूप...

More like this