Homeराज्यउत्तर प्रदेशकलयुगी बेटे ने मात्र 450 रुपये न मिलने से पिता पर किया...

कलयुगी बेटे ने मात्र 450 रुपये न मिलने से पिता पर किया हंसिया से हमला, हुई मौके पर मौत |

Published on

बांदा जनपद बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काजीपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिता के पूरे अरमान का किया कत्ल सिर्फ 450 रुपए के पीछे सिग्नेचर बोतल का हाफ बोतल लानी थी और उसे पीने थी घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम काजीपुर निवासी बब्बू निषाद का किसी बात को लेकर अपने पुत्र से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आए बेटे ने घर में रखी हंसिया उठाकर अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद बब्बू लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल बांदा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर गिरवां थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे घरेलू विवाद की वजह सामने आई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है। गांव में इस घटना को लेकर दहशत और आक्रोश का माहौल है।

👁 8.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

BLO की मौत के बाद उठे सवाल सोसाइट नोट पर अफसरों पर गम्भीर आरोप सियासत हुई तेज कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मिलेंगे...

फतेहपुर से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था...

पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह सम्पन्न

फतेहपुर - पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक एवं होली...

फतेहपुर में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से सनसनी पुलिस हो रही नाकाम

 फतेहपुर जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या की वारदात सामने आने से इलाके...

More like this