नई दिल्ली से सीधे कौशांबी पहुंचीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने 30 मार्च 2026 को हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। साध्वी ज्योति क्रमशः कुरवाल, बारा और पहाड़ीपुर गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से मिलकर उनकी स्थिति जानी और गहरा शोक व्यक्त किया।
इस दौरान उन्होंने घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता दी जाएगी। मौके पर मौजूद राजस्व कर्मियों—तहसीलदार और नायब तहसीलदार से उन्होंने पीड़ितों को मिलने वाली सरकारी सहायता की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
साध्वी निरंजन ज्योति ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया और कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे संपर्क कर सकते हैं।
इस मौके पर उनके साथ श्यामलाल निषाद, राजनलाल त्रिवेदी, राजेंद्र सिंह, मनोज निषाद, जगदीश विश्वकर्मा, तैया सिंह, राजेंद्र निषाद सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पूरे क्षेत्र में इस हादसे को लेकर शोक का माहौल है, वहीं साध्वी ज्योति के दौरे से पीड़ित परिवारों को कुछ हद तक संबल मिला है।






