Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर DIOS कांड: सुसाइड नोट से मचा हड़कंप, सूदखोरों के नाम उजागर—BJP...

फतेहपुर DIOS कांड: सुसाइड नोट से मचा हड़कंप, सूदखोरों के नाम उजागर—BJP नेता पर गंभीर आरोप, कभी भी हो सकती है ताबड़तोड़ पूछताछ! बड़ा एक्शन प्लान तैयार

Published on

फतेहपुर के चर्चित DIOS कांड में अब बड़ा और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। सुसाइड नोट में सूदखोरों के नाम उजागर होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, जांच कमेटी किसी भी वक्त DIOS कार्यालय के लिपिक विनोद श्रीवास्तव से कड़ी पूछताछ कर सकती है, वहीं सूदखोरों पर भी सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने सूदखोरी और प्रताड़ना से जुड़े कई अहम सबूत जुटा लिए हैं। लिपिक विनोद को किस तरह मानसिक दबाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, इस पर प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है।

इसी बीच मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब खुद को आर्थिक रूप से कमजोर बताने वाले लिपिक के बेटे की बाउंसरों के साथ वायरल तस्वीरें सामने आईं। इस खुलासे ने पूरे मामले को और उलझा दिया है और कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुसाइड नोट में पूर्व BJP जिलाध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस ने जांच कमेटी गठित कर ली है और पूछताछ की प्रक्रिया तेज करने की तैयारी में है, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आ सका है।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में कौन-कौन बड़े नाम सामने आते हैं और प्रशासन कब तक सख्त कार्रवाई करता है।

👁 202.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत का संकल्प, महिला महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

फतेहपुर। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को...

More like this