फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे चौराहे पर हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, राधा-रवीना और नैना-लाली के गुटों के बीच इलाके के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया और चौराहे पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। विवाद के पीछे की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों के आरोपों की जानकारी जुटाई जा रही है।







