Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनशा मुक्त युवा–विकसित भारत का संकल्प, महिला महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन...

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत का संकल्प, महिला महाविद्यालय में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

Published on

फतेहपुर। डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना समिति के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के साथ हरित एवं सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में दंत चिकित्सक डॉ. अलका ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से टीबी, कैंसर, दमा और मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ता है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

वहीं प्रो. प्रशांत द्विवेदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ और नशामुक्त होना जरूरी है। उन्होंने सकारात्मक सोच, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ पटाखों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले वायु एवं ध्वनि प्रदूषण को रोकने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के सांस्कृतिक सत्र में प्रसिद्धि श्रीवास्तव, जीनत, फरियार उमर और श्रुति की टीम ने नशा मुक्ति पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों को जागरूक किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं अनन्या एवं शशिबाला ने नशा मुक्ति पर आधारित दोहे प्रस्तुत किए। वहीं छात्रा कोपल ने बघेली लोकगीत के माध्यम से शराब के दुष्परिणामों को मार्मिक अंदाज में प्रस्तुत किया।

एक हजार दीप जलाकर मलिन बस्ती में पहुंचाया नशामुक्ति का संदेश

कार्यक्रम की खास पहल के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने गढ़ीवा ग्राम की मलिन बस्ती में पहुंचकर लगभग एक हजार दीप और मिठाई वितरित की। दीपों के माध्यम से नशामुक्त युवा और विकसित भारत का संदेश दिया गया। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित दीपावली के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार ने नशामुक्त समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

👁 16.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...

नहर कालोनी में भाकियू (महात्मा टिकैत) की बैठक आयोजित, किसानों की समस्याओं को लेकर उठाई गई मांग

फतेहपुर जिला मुख्यालय स्थित नहर कालोनी परिसर में गुरुवार को दोपहर ढाई बजे भाकियू...

More like this

खखरेरू में इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने-सामने, रक्षपालपुर चौराहे पर जमकर हंगामा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर चौराहे पर इलाके के बंटवारे को लेकर किन्नरों...

फतेहपुर में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप

फतेहपुर। सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र...