फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में पुस्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर चलाने की मांग की है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव का एक दबंग व्यक्ति उनकी पुस्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। परिवार का कहना है कि मामले में न्यायालय से स्टे ऑर्डर होने के बावजूद आरोपी कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है और लगातार दबाव बना रहा है।
पीड़ितों के अनुसार, जब उन्होंने इस मामले की शिकायत प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से की तो आरोपी पक्ष उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगा। इससे पूरा परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है।
पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश को रोकने की मांग की है।
फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।






