Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगणेश-लक्ष्मी व मिट्टी के बर्तनों की बढ़ी डिमांड - दीवाली को लेकर...

गणेश-लक्ष्मी व मिट्टी के बर्तनों की बढ़ी डिमांड – दीवाली को लेकर शहर के साथ कस्बों में भी बन रहीं मूर्तियां – कोलकाता के कारीगरों की बनाई मूर्तियां आ रहीं पसंद

Published on

फतेहपुर। दीपोत्सव को लेकर घरों से लेकर दुकानों तक में तैयारियां तेज हैं। पूजन करने के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की बिक्री के लिए दुकानदार दुकानों को सजा चुके हैं। इस बार कोलकाता के कारीगरों द्वारा बनाई गई मूर्तियों की डिमांड बढ़ने लगी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक दुकानदार मूर्तियों की बिक्री की तैयारियों में जुटे हैं। लखनऊ, कानपुर आदि जिलों से लाई जा रही गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों में कोलकाता की मूर्तियों की मांग लोगों के द्वारा की जा रही है। एक दुकानदार ने बताया कि मूर्तियों के साथ ही डेकोरेशन का सामान भी बिक्री होता है। आर्टिफिशियल फूलों की झालर, रंगोली से लोग घरों को सजाते हैं। बाजार में और चहल पहल बढ़ने की उम्मीद है।  मिट्टी की गृहस्थी में चूल्हा, बेलन व चैकी शहर के बाजारों में मिट्टी की मूर्तियों व बर्तनों की दुकानें लगी हैं। मिट्टी के अलावा अन्य सामग्री से बनी मूर्तियों की भी भरमार है। दुकानों पर सिंहासन पर बैठे गणेश लक्ष्मी और गृहस्थी का सामान में चूल्हा, बेलन, चैकी, कढ़ाई, चम्मच, बटोई भी शामिल हैं। धनतेरस पर भी बाजार में गणेश-लक्ष्मी समेत गृहस्थी के सामान खरीदारी होती है।  इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी ग्राहकों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों ने दुकानों को झालरों व अन्य सामानों से सजा दिया है। लक्ष्मी, गणेश वाले चांदी के सिक्कों की खरीदारी धनतेरस पर खूब होती है। खील, खिलौना, मिट्टी के दिए, मोमबत्ती आदि जरूरत की चींजे बाजार में उपलब्ध होने लगी हैं। बर्तन दुकानदारों ने भी धनतेरस को लेकर अपना स्टॉक फुल कर लिया है। दो पहिया वाहनों के शोरूमों पर भीड़ उमड़ रही है। लोग मन पसंद कलर की बाइक बुक करा रहे हैं। इस बार की दीवाली पर बाजार में खूब हलचल दिख रही है। महिलाओं ने घरों से निकल कर दीवाली की खरीदारी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि बाजार में अभी मन मुताबिक चींजे मिल रही है।

👁 4.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

असोथर उपकेंद्र से 150 गांवों की बिजली ठप,13 हजार उपभोक्ता बेहाल,24 घंटे आपूर्ति के दावे फेल,ट्रिपिंग और कटौती से,किसान-ग्रामीण परेशान

फतेहपुर-33/11 केवी असोथर विद्युत उपकेंद्र से संचालित छह फीडर—जरौली, नरैनी, थरियांव, गाजीपुर, घरवासीपुर और...

आरोग्य मेले में 58 मरीजों का हुआ उपचार, कुत्ता व बंदर काटने के दो मामले पहुंचे

फतेहपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में...

More like this