Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगांव में बच्चों के खेल को लेकर विवाद, युवक पर लोहे की...

गांव में बच्चों के खेल को लेकर विवाद, युवक पर लोहे की पाइप से हमला, मुकदमा दर्ज।

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

थाना असोथर क्षेत्र के ग्राम मैकवापुर में बच्चों के बीच खेल को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर गांव के ही कुछ लोगों ने लोहे की पाइप से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मैकवापुर मजरे सरकंडी निवासी प्रभाकर उर्फ पप्पू पुत्र राजकुमार निषाद ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि बीते 2 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे वह गांव के पास कुछ बच्चों के साथ कंचा खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही ननकू पुत्र रामदेव, छोटे लाल पुत्र बलदेव और रामफल पुत्र बासदेव वहां आकर बच्चों को गाली गलौज करने लगे और खेलने से मना किया। प्रभाकर ने जब बच्चों को खेलने देने की बात कही तो आरोपियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि ननकू पुत्र रामदेव ने लोहे की पाइप से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित ने बताया कि मारपीट में उसे गंभीर चोट आई है। घटना के बाद वह थाना असोथर पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले में जांच अधिकारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार निगम को जांच सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

👁 7.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this