Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरगो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

Published on

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित ‘गो सम्मान आह्वान अभियान’ का दूसरा चरण अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। अभियान के तहत सोमवार 27 जुलाई को देशभर के सभी जिलों से सरकार को 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों से युक्त प्रार्थना-पत्र और ज्ञापन सौंपे जाएंगे। फतेहपुर जनपद में भी इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अभियान से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार, पिछले लगभग छह महीनों से संतों, गोसेवकों और सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में पूरे देश में व्यापक जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से गोहत्या-निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाए जाने, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा कृषि, पर्यावरण, शिक्षा और मानव जीवन से जुड़े विषयों में गो-आधारित नीतियों को बढ़ावा देने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार, अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की करीब 5,000 तहसीलों के माध्यम से लगभग 5 करोड़ नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संबंधित राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को भेजे गए थे। अब दूसरे चरण में यह संख्या बढ़कर 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों तक पहुंच गई है। फतेहपुर जनपद से भी लगभग 5 लाख हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा।
सोमवार सुबह फतेहपुर में अभियान के तहत भव्य प्रार्थना-यात्रा निकाली जाएगी। आयोजकों के अनुसार, प्रतिभागियों से सुबह 7:30 बजे तक नहर कॉलोनी में एकत्र होने का आग्रह किया गया है। सुबह 8 बजे गोमाता पूजन एवं सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद अभियान के संदेशों वाले बैनर, भगवा ध्वज और भजन-कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित प्रार्थना-यात्रा जिला अधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगी।
आयोजकों का कहना है कि यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम स्वरूप, गोमाता की झांकी तथा अभियान के तहत एकत्र किए गए हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके बाद संत-महात्माओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
अभियान के जिला पदाधिकारियों ने जनपद के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर गोसेवा, गोसंरक्षण और जनजागरण के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहने की संभावना है।

👁 98.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...

हाथों में तख्तियां, जुबां पर EVM का विरोध: लखनऊ में AJP का प्रदर्शन, बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

राजधानी लखनऊ में अपनी जनता पार्टी (AJP) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

More like this

सोना 21 हजार और चांदी 60 हजार रुपये महंगी, फिर भी धनतेरस पर रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

महंगाई के बीच भी इस बार धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026: छह स्तंभों से बढ़ेगा नवाचार, StartinUP पोर्टल पर मिलेंगी सुविधाएं

उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करने और युवाओं के नए विचारों को...

UP Panchayat Election News: यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर बोले अशोक बाजपेयी, कहा- सरकार ने नहीं टाले चुनाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर जारी सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा नेता...