Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरजिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

Published on

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की OPD से लेकर जांच केंद्र और दवा काउंटर तक मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अस्पताल परिसर में भीड़ का आलम यह रहा कि मरीजों और उनके तीमारदारों को बैठने तक की जगह नहीं मिल सकी।
जुकाम, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सुबह से ही OPD के बाहर मरीजों की भीड़ जुटने लगी। जांच केंद्र पर भी मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। भीड़ के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसी बीच जिला अस्पताल के एक डॉक्टर के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी सामने आई है। डॉक्टर का लखनऊ में इलाज चल रहा है। स्वाइन फ्लू के मामले को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अलग वार्ड भी तैयार किया है, जहां संदिग्ध और संक्रमित मरीजों के उपचार की व्यवस्था की गई है।
अस्पताल के CMS का कहना है कि मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत के अनुसार व्यवस्थाओं को बढ़ाया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मरीजों और तीमारदारों से मास्क का इस्तेमाल करने, भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है। मौसम में बदलाव के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

👁 19.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

सियासत का ‘न्यू लुक’: नीली वर्दी से यूथ वोट पर अखिलेश की नजर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क @ लखनऊ. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच युवा वोटरों को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से सीधे संवाद के अभियानों और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘जेन-जी’ से संवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने भी युवाओं को अपनी राजनीतिक रणनीति के […]

More like this