फतेहपुर। क्षेत्र के मुराईन टोल प्लाजा पर टोल प्रबंधन द्वारा सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टोल प्लाजा के कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
टोल प्रबंधक वलीउल्ला ने बताया कि यह शिविर रायसीना अस्पताल के चिकित्सकों की देखरेख में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने के लिए यह एक अमूल्य योगदान है। शिविर में आए चिकित्सकों ने पहले रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें रक्तदान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। शिविर में शामिल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह दिखाया। शिविर स्थल पर सुरक्षा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन के दौरान चिकित्सकों ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया, ताकि रक्तदान के बाद उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। वलीउल्ला ने सभी कर्मचारियों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। टोल प्रबंधन समय-समय पर इस तरह के सामाजिक कार्यों में भागीदारी करता रहेगा, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जा सके। रक्तदान शिविर के सफल आयोजन से क्षेत्र में जागरूकता का संदेश गया और लोगों ने एक स्वर में कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता।
Trending Now
टोल कर्मियों ने लगाया रक्तदान शिविर ।
👁 8.8K views






