Homeअपराधट्रेन में चढ़ते समय हादसा, बुजुर्ग की मौत:गाजियाबाद में थी साले के...

ट्रेन में चढ़ते समय हादसा, बुजुर्ग की मौत:गाजियाबाद में थी साले के बेटे की शादी, पैर फिसलने से गई जान

Published on

फिरोजाबाद के मितावली रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन में चढ़ते समय एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान फिरोजाबाद जिले के पचोखरा थाना क्षेत्र के नगला पुन्नू निवासी रामचरन (65) के रूप में हुई है। रामचरन अपनी ससुराल गाजियाबाद जा रहे थे। वह प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनका पैर कट गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही टूण्डला जीआरपी के उप निरीक्षक सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक अर्जुन सिंह, कांस्टेबल जयसिंह और मृतक के परिजन मौजूद थे। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद के जिला मोर्चरी भेज दिया है। पैर फिसलने की वजह से हादसा
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद में आयोजित अपने साले के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह मितावली रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हो रहे थे। जीआरपी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि पैर फिसलने की वजह से वह ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

👁 1.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में वर्चस्व की टशन में खूनी खेल, देशी शराब ठेके के सामने गोली मारकर युवक की हत्या

फतेहपुर जिले में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हुसैनगंज...

फतेहपुर में प्रेमिका के साथ होने वाली थी शादी; रिश्ता टूटा तो लगा लिया फंदा, 10 दिन पहले लौटा था गांव

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेमिका से शादी टूटने से आहत प्रेमी...

Rahul Gandhi News: ‘जो हमारे धर्म का नहीं, वह धर्म क्या जाने?’ रक्षाबंधन को लेकर राहुल गांधी पर बरसे शंकराचार्य

Swami Avimukteshwaranand Saraswati: रक्षाबंधन से पहले धर्म और राजनीति से जुड़ा एक बयान चर्चा में है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके धर्म और रक्षाबंधन की परंपरा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो व्यक्ति हमारे धर्म से जुड़ा नहीं है, वह हमारे […]

More like this