Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरदबंगो ने पहले दिया अल्टीमेटम फिर घर मे लगा दी आग दो...

दबंगो ने पहले दिया अल्टीमेटम फिर घर मे लगा दी आग दो बाइक सहित लाखों का समान जलकर राख। तीन दिन से पीड़ित लगा रहा थाने के चक्कर पुलिस जांच होने की बात कह टरका रही। दबंग गांव में कस रहे फब्तियां।

Published on

फतेहपुर- जिले में खाकी की हनक पर अब सवाल खड़े होने लगे है। तीन दिन पूर्व एक ऐसी वारदात हुई जिसको लेकर दबंगों ने एक मकान में आग लगा दी जिससे मकान के बरामदे में खड़ी दो बाइके सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गई।

घटना के बाद पुलिस भी मौके गई लेकिन पीड़ित की तहरीर पर कोई कार्यवाही नही हुई बल्कि जांच के नाम पर उसे थाने चौकी से टरका दिया गया। विवेक सिंह निवासी
चकपता मोहद्दीपुर ने दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 20 अगस्त को रात्रि घर के कमरे में सो रहा था तभी अचानक परिजनों ने आग लगने की सूचना देते हुए शोर मचाया जब तक पीड़ित घर के बाहर दरवाजा खोलकर पहुचा तब तक बरामदे में खड़ी दो बाइक व घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित के अनुसार 14 अगस्त को  परिवार के आरोपियों की दादी उसके यहाँ रहती है। जिसको आरोपी अपने परिजनों के साथ लेने आये थे लेकिन दादी ने जाने से मना कर दिया था जिसको लेकर आरोपियों ने हंगामा कर गाली गलोझ किया था।

पीड़ित की माने तो उस समय पीआरवी की पुलिस भी आ गई थी और समझा बुझाकर चली गई तभी उपरोक्त आरोपियों ने घर मे आग लगाकर राख कर देने की धमकी दी थी। उसके बाद माहौल गर्म रहा।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई इस दौरान थाने व चौकी के साथ पीआरवी जवान भी मौके पहुच गए मोके का मुआतना किया साथ ही पीड़ित से कहा कि थाने में शिकायती पत्र दे जिससे कारवाई की जा सके घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की अब तक जांच पूरी नही हो सकी और न ही कोई कार्यवाई हो सकी इससे लगता है कि इलाके की पुलिस अभी भी किसी बड़ी वारदात होने का इंतजार कर रही है। इस घटना से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है पीड़ित विवेक ने शासन व प्रशासन से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

👁 34.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से...

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...

More like this

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: अब अवैध गतिविधियों की सूचना सीधे SP के WhatsApp पर, पहचान रहेगी गोपनीय

फतेहपुर। जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से...

फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”

फतेहपुर जिले के  ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल...