फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के पलटूपुर गांव का मामला ,जलभराव और बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीण दलदल से भरी सड़क पर उतरे और वहीं धान की रोपाई कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान सांसद और विधायकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की हालत नहीं सुधरी, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Now
फतेहपुर “दलदल बनी सड़क पर तिरंगा लेकर उतरे ग्रामीण, सड़क पर की धान की रोपाई”
👁 21.5K views







