Homeराज्यदहेज के लिए बारात में हंगामा:सीतापुर में लाठी-डंडे चले, दो महिलाओं समेत...

दहेज के लिए बारात में हंगामा:सीतापुर में लाठी-डंडे चले, दो महिलाओं समेत छह लोग गंभीर घायल; नहीं हुईं रस्में

Published on

सीतापुर में बिसवा थाना क्षेत्र के सरैया माफी गांव में देर रात एक शादी समारोह उस वक्त हिंसा में बदल गया, जब दहेज की मांग को लेकर लड़के और लड़की पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हुई इस झड़प में लड़की पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बिठाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सरैया माफी गांव में एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बहेरवा गांव से बारात जब लड़की के दरवाजे पर पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। लड़की पक्ष का आरोप है कि बाराती लगातार दहेज की अतिरिक्त मांग कर रहे थे, जिससे नाराज होकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई और बाराती मौके से भाग खड़े हुए। मारपीट में घायल हुए लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों ने नहीं दी तहरीर
इस घटना के चलते शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं और विवाह टालना पड़ा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अभी तक किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है।

👁 2.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

More like this