Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरधनतेरस पर नगर पंचायत के कर्मचारियों को मिला उपहार, अध्यक्ष ने वितरित...

धनतेरस पर नगर पंचायत के कर्मचारियों को मिला उपहार, अध्यक्ष ने वितरित किए टिफिन बॉक्स

Published on

फतेहपुर। धनतेरस पर्व के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों के सम्मान एवं प्रोत्साहन के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद हसन द्वारा नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों को धनतेरस के उपलक्ष्य में टिफिन बॉक्स वितरित किए गए।

इस अवसर पर अध्यक्ष ने कर्मचारियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कर्मचारियों का सम्मान और उत्साहवर्धन करना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत सदस्य श्रीमती गीता देवी, विष्णु गोपाल, सुरेश, सर्वेश कुमार, सीमा बेगम, नरेश, रामबली निषाद, श्रीमती गीतादेवी, राजेश बाजपेयी, अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह, वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। टिफिन बॉक्स वितरण के माध्यम से नगर पंचायत प्रशासन ने कर्मचारियों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना प्रदर्शित की।

👁 26K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

आईटीआई रोड पर बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार गिफ्ट शॉप में घुसी

फतेहपुर। शहर के आईटीआई रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज...

न सिर खोला, न बड़ी चीरफाड़! नाक के रास्ते निकाला ट्यूमर, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल

राजधानी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में...

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को मौलाना साजिद रशीदी ने बताया चुनावी साजिश, बोले- अखिलेश यादव नास्तिक हैं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को होने वाले...

More like this

आईटीआई रोड पर बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार गिफ्ट शॉप में घुसी

फतेहपुर। शहर के आईटीआई रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज...

न सिर खोला, न बड़ी चीरफाड़! नाक के रास्ते निकाला ट्यूमर, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल

राजधानी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में...