Homeराज्यउत्तर प्रदेश‘सनातन और नाथ परंपरा का बढ़ा रहे गौरव’, अयोध्या दीपोत्सव पर बाबा...

‘सनातन और नाथ परंपरा का बढ़ा रहे गौरव’, अयोध्या दीपोत्सव पर बाबा रामदेव ने की CM योगी की तारीफ

Published on

रामनगरी अयोध्या में दसवें दीपोत्सव के आयोजन के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीप जलाए जाने को सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक बताया। बाबा रामदेव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को दीपों से रोशन करने वाला यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विकास, निर्भीकता और सामाजिक समरसता के नए मानक स्थापित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ गुलामी के प्रतीकों को मिटाकर देश के स्वाभिमान, शौर्य और साहस को आगे बढ़ा रहे हैं।

दीपोत्सव सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा

अयोध्या दीपोत्सव पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीपों से रोशनी होना सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक है। यह आयोजन सनातन धर्म की गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को पूरी दुनिया के सामने दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव केवल दीप जलाने का आयोजन नहीं है बल्कि, यह हमारी आस्था परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा एक बड़ा उत्सव भी है। अयोध्या में इतने बड़े स्तर पर दीप जलाना सनातन संस्कृति के गौरव को सामने लाता है।

‘सनातन और नाथ परंपरा का बढ़ा रहे गौरव’

बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि उनका काम केवल प्रदेश के विकास तक ही सीमित नहीं है बल्कि, वह सनातन धर्म नाथ परंपरा और सिद्ध परंपरा का गौरव भी लगातार बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सनातन धर्म के लिए एक गौरव का विषय हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि दीपावली के इस अवसर पर वह मुख्यमंत्री के प्रयासों और परिश्रम को नमन करते हैं।

2017 में हुई थी दीपोत्सव की शुरुआत

बता दें कि अयोध्या में भव्य दीपोत्सव मनाने की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। इसके बाद हर साल इस आयोजन का लगातार विस्तार ही हुआ है। इस बार 7 नवंबर को दीपोत्सव का दसवां संस्करण बहुत धूमधाम से मनाया गया। सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीप जलाए गए। इस बड़े आयोजन में करीब 35 हजार स्वयंसेवकों ने दीप सजाने और जलाने में अपना योगदान दिया। 2100 ड्रोन के जरिए आसमान में रामायण के प्रसंगों को भी दिखाया गया जो काफी आकर्षण का केंद्र रहा।

👁 14K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

आईटीआई रोड पर बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार गिफ्ट शॉप में घुसी

फतेहपुर। शहर के आईटीआई रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज...

न सिर खोला, न बड़ी चीरफाड़! नाक के रास्ते निकाला ट्यूमर, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल

राजधानी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में...

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को मौलाना साजिद रशीदी ने बताया चुनावी साजिश, बोले- अखिलेश यादव नास्तिक हैं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को होने वाले...

More like this

आईटीआई रोड पर बड़ा हादसा टला, बेकाबू कार गिफ्ट शॉप में घुसी

फतेहपुर। शहर के आईटीआई रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज...

न सिर खोला, न बड़ी चीरफाड़! नाक के रास्ते निकाला ट्यूमर, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने कर दिखाया कमाल

राजधानी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में न्यूरो सर्जरी के क्षेत्र में...