Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनगर की ऐतिहासिक रामलीला मुकुट पूजन के साथ शुरू - पुरोहित अखिलेश...

नगर की ऐतिहासिक रामलीला मुकुट पूजन के साथ शुरू – पुरोहित अखिलेश बाजपेई ने मुकुट पूजन के साथ कराई पूजा ।

Published on

फतेहपुर। नगर के श्रीराम अयोध्या मंदिर प्रांगण में  परंपरागत मुकुट पूजा के साथ 179 वीं रामलीला का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। पूरे मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण रहा। पूजा-अर्चना के बाद विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के मुकुट की आराधना की गई। इसके साथ ही इस वर्ष की रामलीला मंचन की औपचारिक शुरुआत हुई। मुकुट पूजा कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश पांडेय, पूर्व अध्यक्ष केके मिश्र सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त नगर के सम्मानित नागरिकों तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एकजुट होकर आयोजन की सफलता और भव्यता की कामना की। कमेटी की ओर से बताया गया कि आयोजन समिति आवास विकास कॉलोनी से जुड़ी है और लगातार वर्षों से समाज में रामलीला की गौरवशाली परंपरा को बनाए हुए है। शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ननकऊ, अश्वनी त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, मंत्री सूर्य प्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी ताराचंद्र पांडेय मौजूद रहे।

👁 9.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this