Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरनौकरी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी, असोथर थाने में...

नौकरी दिलाने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी, असोथर थाने में मुकदमा दर्ज

Published on

नरसिंह मौर्य असोथर फतेहपुर

असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम छेदीपुर निवासी अभय कुमार पुत्र श्याम सुंदर ने नोएडा निवासी एक व्यक्ति पर सात लाख पचास हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अभय कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दिनेश मौर्या पुत्र रामतीर्थ मौर्या नामक, जो वर्तमान में गौर सिटी एवेन्यू 14 R टावर, फ्लैट नंबर 40146, नोएडा (स्थाई पता – प्लाट नंबर 25, गोपाल नगर निकट, प्रियदर्शिनी इंटर कालेज कानपुर) में निवास करता है, ने उसको अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान आरोपी ने उस पर विश्वास जीतकर अलग-अलग किस्तों में कुल 7.50 लाख रुपये ले लिए। इसमें 2 लाख रुपये नकद और 5.50 लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से दिए गए थे।

अभय कुमार का आरोप है कि रकम देने के बाद आरोपी ने बार-बार आश्वासन देकर उसे गुमराह किया। जब उसने बार-बार अपनी राशि लौटाने की मांग की, तो आरोपी ने मात्र 45,500 रुपये लौटाए। शेष सात लाख चार हजार पांच सौ रुपये की अदायगी न कर आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर तक ब्लॉक कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी द्वारा रकम लौटाने से इनकार करने और लगातार टालमटोल करने से वह मानसिक व सामाजिक रूप से परेशान है।

इतना ही नहीं, अभय कुमार का कहना है कि अधिकारियों द्वारा अब उस पर बैंक से लिया गया लोन चुकाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। रुपये मांगने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित ने इसे अपनी आर्थिक और सामाजिक प्रतिष्ठा पर आघात बताया है।

पीड़ित की तहरीर पर असोथर थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव को सौंपी गई है। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होते ही आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

👁 5.1K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this