Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पार्टी के प्रेरणापुंज, कमलावती सिंह, पुष्पांजलि अर्पित करने...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पार्टी के प्रेरणापुंज, कमलावती सिंह, पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत वक्ताओं ने पुरोधा के जीवन पर डाला प्रकाश

Published on

फतेहपुर- जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह उपस्थित रहीं ,उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो भी शक्ति पार्टी के पास है वह दल के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद दर्शन के कारण है,वह सदैव ही पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति के उत्थान की बात करते थे,आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है, जिसमें गांव, ग्रामीण, महिला, बुजुर्ग सहित आर्थिक रूप से वंचित लोगों को सामाजिक न्याय मिल रहा है,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के कहे लिखे गए एक एक शब्द भारतीय जनता पार्टी को ऊर्जित, पल्लवित व विस्तारित करते हैं, कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया गया, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि आज केन्द्र सरकार की किसान सम्मान योजना, उज्ज्वला जैसी योजनाएं पंक्ति में सबसे पीछे खड़े ब्यक्ति को सम्बर्धित व सम्मानित कर रहीं हैं , कार्यक्रम में खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि आज देश की जो तरक्की तेजी से बीते 11वर्षों से हो रही है उसके पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों की शक्ति लगी है , विधायक राजेंद्र पटेल द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तत्कालीन संघर्षों की चर्चा करते हुए उनके आदर्श पर बढ़ने की बात दोहराई गई, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयन्ती पर जिला संगोष्ठी आयोजित हुई जो पार्टी के 6प्रमुख कार्यकमों में एक है, आज का कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सचान के संयोजन व जिला मंत्री मनोज मिश्रा के सहसंयोजन में सम्पन्न हुआ,इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पराज पटेल, अर्चना त्रिपाठी,अपर्णा सिंह गौतम,पवन मिश्रा, अजय सिंह रिंकू लोहारी, ज्योति प्रवीण, स्वरूप राज सिंह जूली,नीरज सिंह, कुलदीप भदौरिया, अमित शिवहरे, विजय प्रताप सिंह, आदित्य त्रिवेदी, अतुल त्रिवेदी, विवेक श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव,सुनील गुप्ता, सिद्धार्थ दीक्षित, अरूण शुक्ला,विनोद गौतम, अवनीश मौर्य,राजू पाल बिलंदा सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

👁 9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this