फतेहपुर के थाना औंग क्षेत्र के ग्राम रानीपुर स्थित बंद पड़ी चमड़ा फैक्ट्री में महिला की हत्या कर शव जलाने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रविवार रात एसओजी, इंटेलिजेंस विंग और औंग पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। 21/22 सितंबर की रात पुलिस टीम ग्राम रानीपुर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फैक्ट्री कांड के आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कच्चे रास्ते से भागने की कोशिश की। गिरने पर एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दीपू पासी घायल हो गया जबकि उसका साथी सनी यादव दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा व कारतूस, मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, ₹550 नगद बरामदगी किया है पुलिस जांच में मृतका की पहचान रेशमा पत्नी दीपू पासी निवासी गंगागंज, थाना महराजपुर, कानपुर नगर के रूप में हुई। आरोप है कि दीपू पासी ने अपने साथी सनी यादव के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने उसी दिन थाना महराजपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अभियुक्तों की5 पहचान 1. दीपू पासी (20 वर्ष) – निवासी गंगागंज, थाना महराजपुर, कानपुर नगर 2. सनी यादव (19 वर्ष) – निवासी सुभौली, थाना महराजपुर, कानपुर नगर पुलिस ने औंग थाने में मुकदमा संख्या 106/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज घायल आरोपी का सीएचसी गोपालगंज में इलाज जारी कर दोनों को जेल भेजने की तैयारी
Trending Now
पत्नी की हत्या कर जलाया शव, पुलिस मुठभेड़ में पति और उसका साथी गिरफ्तार








