Homeअपराधपहले बंधक बनाया फिर नाक काटी… फतेहपुर में कैश और जेवरात समेत...

पहले बंधक बनाया फिर नाक काटी… फतेहपुर में कैश और जेवरात समेत लाखों की लूट

Published on

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार की देर रात घर में घुसे बदमाशों ने बंधक बनाकर लाखों के जेवरात के साथ हजारों की नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर पीड़ित की नाक भी काट ली। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू की है। वहीं तीन अज्ञात लोगों पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की सुराग में जुट गई है।

छत के रास्ते घुसे बदमाश

जानकारी के अनुसार, धाता थाना क्षेत्र के सिहारी पट्टी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह गांव में ही रहकर खेती किसानी करते हैं। मंगलवार की रात को परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात करीब डेढ़ से ढाई बजे के बीच छत के रास्ते 5 से 6 बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए और परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान बादमाशों ने अलमारी और बक्से की चाबी मांगी। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हादसे में वीरेंद्र की नाक कट गई।

एक बदमाश को पुलिस के हवाले किया

इसपर दहशत में आकर वीरेंद्र ने बदमाशों को चाबी दे दी। इसके बाद अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर भैंस को बेच कर रखे 32 हज़ार रुपये कैश के अलावा सोने की चैन, मंगलसूत्र और चांदी के लाखों रुपए के जेवरात लूटकर भाग गए। हालांकि इस दौरान साहस दिखाते हुए वीरेंद्र ने एक बदमाश को पकड़ लिया। शोर-शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। देर रात ही ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस पकड़े गए युवक को साथ लेकर थाने चली गई। वहीं 5 बदमाश मौके से भाग निकले।

बादमाशों की सुराग में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास ने बताया कि वारदात में शामिल बदमाश रमेश कुमार सरोज निवासी गोविंदपुर थाना धाता को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले बादमाशों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

👁 13.9K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में प्रेमिका के साथ होने वाली थी शादी; रिश्ता टूटा तो लगा लिया फंदा, 10 दिन पहले लौटा था गांव

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रेमिका से शादी टूटने से आहत प्रेमी...

Rahul Gandhi News: ‘जो हमारे धर्म का नहीं, वह धर्म क्या जाने?’ रक्षाबंधन को लेकर राहुल गांधी पर बरसे शंकराचार्य

Swami Avimukteshwaranand Saraswati: रक्षाबंधन से पहले धर्म और राजनीति से जुड़ा एक बयान चर्चा में है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उनके धर्म और रक्षाबंधन की परंपरा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो व्यक्ति हमारे धर्म से जुड़ा नहीं है, वह हमारे […]

अपडेट – फतेहपुर छात्र तेजस द्विवेदी की मौत में प्रबंधक राकेश त्रिवेदी और प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा,देर रात हुई...

https://youtu.be/Ugz0CNSrDrs?si=Wdif7-7h66YaEVMc फतेहपुर। कक्षा 12वीं के छात्रतेजस्व द्विवेदी उर्फ तेजस की मौत के मामले में बड़ी...

More like this