Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपांच दिन से लापता छात्र का शव मिला, अरहर के खेत में...

पांच दिन से लापता छात्र का शव मिला, अरहर के खेत में मिला शव – हत्या की आशंका

Published on

फतेहपुर। जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोची का डेरा मजरे इटरौरा गांव में पांच दिन से लापता छात्र का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्र का शव गांव के बाहर अरहर के खेत में पड़ा मिला, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार छात्र पिछले पांच दिनों से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। परिजनों ने आशंका जताई है कि छात्र का अपहरण कर हत्या की गई है और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को खेत में फेंक दिया गया। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

गांव में घटना के बाद दहशत और आक्रोश का माहौल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।

👁 30.2K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर में 5G नेटवर्क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, टॉवर कर्मचारी को बनाया बंधक

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर...

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़, OPD से जांच केंद्र तक लंबी कतारें

फतेहपुर। बदलते मौसम के साथ मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से जिला अस्पताल में...

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अमित उर्फ टेनी घायल

फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र में 10/11 सितंबर की रात पुलिस और 25 हजार रुपये...

कौन हैं पूर्व IAS राकेश वर्मा? जिन्होंने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें नौकरशाही से राजनीति तक का सफर

Former IAS Rakesh Verma And Actress Zara Khan Join Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. राकेश वर्मा और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री फिरदौस बानो उर्फ ज़ारा खान ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण […]

More like this