Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपीएम उज्जवला योजना के रिफलिंग गैस सिलेंडर का हुआ वितरण - जनप्रतिनिधियों...

पीएम उज्जवला योजना के रिफलिंग गैस सिलेंडर का हुआ वितरण – जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रतीकात्मक चेक भी सौंपा – डीएम ने लाभार्थियों एवं जनपदवासियों को धनतेरस, दीपावली की दी शुभकामनाएं ।

Published on

फतेहपुर। दीपावली पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला योजनान्तर्गत प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का वितरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन सभागार लखनऊ से किया। आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के महात्मा गांधी सभागार में विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की उपस्थिति में देखा व सुना।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक खागा, जहानाबाद, अयाह शाह ने धनतेरस, दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए उपस्थित लाभार्थियों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री बने है तब से गरीबों, वंचितों की चिंता की है। महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में अनेकों योजनाओं में मुखिया बनाया गया जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी पहल है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं की चिंता करते हुए खाना बनाने में धुएं से राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना चलाकर पात्र लाभार्थियों को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिलाने का काम किया है, जिससे उन्हें मोतियाबिंद आदि बीमारियों से छुटकारा मिला है। साथ ही होली एवं दीपावली के पर्व पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में गैस रिफलिंग की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। सब्सिडी से महिलाओं को धुएं से आजादी, स्वास्थ्य पर सकरात्मक प्रभाव तथा पर्यावरण सुधार जैसे सार्थक लाभ प्राप्त हुये। योजनान्तर्गत दिपावली व होली पर निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल की सुविधा पात्र लाभार्थियों को प्रदान की गयी, डबल इंजन की सरकार में प्रदेश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है, जो धरातल में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। प्रदेश सरकार नारी सुरक्षा व सम्मान के पथ पर अग्रसर है क्योंकि किसी समाज का विकास तभी संभव है। जब समाज की आधी आबादी (महिलाओं) विकास होगा। यह सब्सिडी मातृ शक्ति का सम्मान का उपहार है जिससे कि पर्वों में उत्साह से साथ उमंगे में आएंगी। प्रथम चरण अक्टूबर से दिसम्बर दिपावली पर आधार प्रमाणित पात्र परिवारों को गैस सिलेंण्डर रिफिल सब्सिडी अंतरित की गयी। जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 11 लाभार्थियों को सिलेंडर रिफलिंग की सब्सिडी की प्रतीकात्मक चेक वितरित किया। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 02 लाख, 85 हजार, 296 लाभार्थी है, जिसमें से आईओसीएल के कुल 02 लाख, 12 हजार, 108 एवं एचपीसीएल के कुल 17 हजार, 657 लाभार्थी, बीपीसीएल के 56 हजार 131 लाभार्थी गैस कनेक्शन प्राप्त कर चुके है उसके सापेक्ष 02 लाख, 13 हजार, 340 लाभार्थियों द्वारा अपनी ई-केवाईसी पूर्ण करा ली गई है। ई-केवाईसी पूर्ण करा चुके लाभार्थियों को योजना के प्रथम चरण में दीपावली पर्व के अवसर पर एक सिलेंडर माह अक्टूबर-दिसंबर तक तथा द्वितीय चरण होली के अवसर पर एक सिलेंडर 01 जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक पूर्णतया निःशुल्क सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ अविनाश त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी व जनप्रतिनिधियों सहित लाभार्थी उपस्थित रहे।

👁 5.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...