फतेहपुर- खागा विधानसभा के धाता ब्लॉक में ग्राम मखौवा में रात्रि त्योहार के मौके पर महिलाएं गीत गा रही थीं वहीं पर बच्चे खेल रहे थे तभी गंगा पाल की दीवार गिरने से दब कर 2 बच्चों विष्णु कुमार पाल 13 वर्ष पुत्र राजकुमार पाल, व अभिषेक पाल 8 वर्ष पुत्र कुंवर बहादुर पाल, की मृत्यु हो गई, सूचना पाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव ने जनपद के सांसद नरेश उत्तम पटेल के द्वारा दोनों पीड़ित परिवारों को 50 – 50 हजार रुपए की चेक भेज कर मदद की जिसे आज मृतकों के घर जाकर समाजवादी पार्टी के लोगों ने सांसद नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में परिजनों को चेक देने का काम किया इस मौके पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ अफसर अली, पूर्व प्रत्याशी राम तीरथ परमहंस, जिला पंचायत सदस्य संगीता राज पासवान, नंदू पाल पूर्व ब्लॉक प्रमुख, एन पी यादव देवरिया,परवेज आलम प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा, महफूज़ खान जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा , अंकित यादव जिला महासचिव युवजन सभा, अंसार अहमद विधानसभा उपाध्यक्ष, नागेन्द्र यादव, अजीत पटेल ,रत्नेश रत्ना, नूर जहां, ज्ञानमती, दिनेश परमार, महेश जाटव, प्रवीण पटेल, विजय विधायक, रोहित निषाद, ब्रजेश पाल, लवकुश, आदि मौजूद रहे।
Trending Now
पीड़ित परिवार को सपा नेताओं ने दी आर्थिक सहायता ।






