Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए...

पुलिस अफसर बनकर लोगों को डराते थे आरोपी, फर्जी सिम के जरिए करते थे साइबर ठगी, 17 सिम कार्ड और मोबाइल बरामद।

Published on

फतेहपुर: फतेहपुर पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाते थे और उनसे ऑनलाइन ठगी करते थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी दूसरे लोगों के बायोमैट्रिक का दुरुपयोग कर फर्जी सिम कार्ड जारी कराते थे और उन्हीं सिम का इस्तेमाल साइबर अपराध में करते थे। पुलिस ने चंदौली निवासी एक युवक से ₹34,900 की ऑनलाइन ठगी का भी खुलासा किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 17 फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

यह कार्रवाई चांदपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की।

👁 9.5K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

शिक्षा मित्रों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन ने BSA को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन (जनपद फतेहपुर) ने शिक्षा मित्रों की विभिन्न...

फतेहपुर: अन्नपूर्णा भवन निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिंदकी तहसील का किसानों ने किया घेराव

फतेहपुर। जिले के बिंदकी तहसील क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव में प्रस्तावित अन्नपूर्णा भवन के निर्माण...

भाजपा युवा नेता अजय सिंह रिंकू लोहड़ी की पहल, 300 बुजुर्गों व दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

फतेहपुर की सदर विधानसभा 240 के अंतर्गत ग्राम सभा गौरा कला में भारतीय जनता...

More like this