Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्व सैनिकों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण - बैठक में अनुपस्थित...

पूर्व सैनिकों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण – बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

Published on

फतेहपुर। जिला सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक से ऋण, पेंशन सम्बन्धी समस्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय सहायता आदि विभागों से संबंधित कुल पांच शिकायते पूर्व सैनिकों से प्राप्त हुई।
जिला सैनिक बन्धु की बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की प्रगति से कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) ,जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया। बैठक में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर, बिन्दकी एवं नगर पंचायत खागा व पुलिस अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश संबंधित को दिए। उन्होंने बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से पूर्व सैनिकों के प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सदर, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, नायब सूबेदार मोहर सिंह, हवलदार परविंदर सिंह सब एरिया प्रयागराज, उपायुक्त उद्योग, जिला पूर्ति अधिकारी, एलडीएम, अधिशाषी अभियन्ता सीडी-2, अधिशाषी अभियन्ता हाइड्रिल अन्य विभागों के अधिकारी, सैनिक बन्धु सदस्य, पूर्व सैनिक व उनके आश्रित उपस्थित रहे।

👁 5.4K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद

फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच...

दिल्ली जंतर-मंतर हिंसा के विरोध में फतेहपुर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई...

स्टाइपेंड बढ़ाने और समय पर भुगतान की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न्स का बड़ा प्रदर्शन

फतेहपुर-मेडिकल कॉलेज फतेहपुर के एमबीबीएस इंटर्न्स स्टाइपेंड में वृद्धि और उसका समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित...

कत्ल, साजिश और झूठ का खेल! 42 साल का प्रेमी 18 साल की प्रेमिका के साथ था लिव इन रिलेशनशिप में, फिर बेटे के...

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गांव से युवती को प्रेम जाल...

More like this