फतेहपुर- पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियो की आकस्मिक बैठक सूबेदार राम शंकर पांडे जी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह के तौर पर बिंदकी में संपन्न हुई। सर्वप्रथम साहित्य जगत के पुरोधा तथा युग पुरुष डॉ ओम प्रकाश अवस्थी जी को श्रद्धांजलि के तौर पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने कहा कि यह दुर्भाग्य का विषय है कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के द्वारा विगत 12 से 13 वर्ष से सेना की प्रतिष्ठा तथा कार्य शैली पर नकारात्मक सदन में विचार रखे जाते हैं , पता नहीं उनको भारतीय सेना से इतनी नफरत क्यों है। जिस प्रकरण में जनरल नरवाने का जिक्र करते हैं वह इतना हास्यास्पद बयान दिया जा रहा है वह तो सेना का जवान तक जानता है कि यदि कोई टैंक सीमा पर बढ़ता भी हैं तो यह थल सेना अध्यक्ष के स्तर की बात ही नहीं है । कोई भी देश इतना बेवकूफ नहीं होता है कि वह अपने टैंक को बिना एयर डिफेंस सपोर्ट मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री तथा कवरिंग आर्टिलरी अटैक के मूव करवा देगा और यदि ऐसा होता भी है तो यह सिर्फ बहुत से बहुत ब्रिगेड लेवल का मामला है कोर कमांडर का भी नहीं और किसी भी अटैक की प्लानिंग के लिए सर्वोपरि कंबाइंड डिफेंस मैनेजमेंट तथा डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन बैठा हुआ है विश्व का कोई भी रक्षा मंत्री या प्रधानमंत्री इतना सक्षम नहीं है कि वह युद्ध की प्लानिंग बना सके या दिशा निर्देश दे सके। यह निर्णय स्वयं सेना के अधिकारियों को लेना पड़ता है। विकल्प के तौर पर उन देशों में जहां पर सैनिक अधिकारियों द्वारा तख्ता पलट करके राष्ट् अध्यक्ष बने हो । इस अवसर पर एडवोकेट अनिल कुमार मिश्रा को तहसील के विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर कैलाश सिंह अशोक कुमार सिंह अर्जुन सिंह डॉक्टर ओमप्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष शेख खालिद आदि उपस्थित रहे।
Trending Now
पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियो की आकस्मिक बैठक सूबेदार राम शंकर पांडे जी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह के तौर पर बिंदकी में संपन्न हुई।








