Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरपूर्व सैनिक उत्थान समिति की महिला संगठन की बैठक संरक्षिका रंजन कक्कड़...

पूर्व सैनिक उत्थान समिति की महिला संगठन की बैठक संरक्षिका रंजन कक्कड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई

Published on

फतेहपुर- पूर्व सैनिक उत्थान समिति की महिला संगठन की बैठक संरक्षिका रंजन कक्कड़ की अध्यक्षता में संपन्न हुई । सर्वप्रथम नवरात्र के उपलक्ष में महिलाओं ने देवी के भजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा एक दूसरे को आगामी आने वाले दशहरा दिवाली की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने कहा की वर्ष में प्रत्येक 6 महीने में नवरात्र आते हैं जिसमें देवियों की पूजा की जाती है परंतु दुर्भाग्य है कि जिस देश में यत्र नारी पूज्यंते रमते तत्र देवता कहा जाता है वहां पर महिलाओं के साथ हर प्रकार का उत्पीड़न होता है चाहे वह ससुराल में दहेज प्रथा का हो या महिलाओं का यौन शोषण हो अथवा समाज के शोहदों के द्वारा कन्याओं के साथ छेड़खानी या बलात्कार की घटनाएं हो। महिला संगठन इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगा तथा वह समाज का आवाहन करती है कि अगर किसी प्रकार की समस्या हो तो वह किसी भी माध्यम से पूर्व सैनिक उत्थान समिति की महिला संगठन तक समस्या पहुंचा दे आगे की कार्रवाई तथा सुरक्षा प्रदान करना संगठन की जिम्मेदारी होगी । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी ने संगठन के माध्यम से आवाहन किया की जो लोग पति-पत्नी करवा चौथ का व्रत करना चाहे वह अपने नाम नोट मोबाइल नंबर 8601111333 या 8574675890 पर नाम नोट करा दे जिससे कि उनके प्रशस्ति पत्र तैयार किया जा सके प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नए सदस्यों को करवा चौथ ग्रुप में जोड़ा जाएगा इस अवसर पर सुनीता यादव सरोज शर्मा कल्पना यादव राजकुमारी सुषमा सिंह विमला देवी राधा देवी रामादेवी सरला सिंह कांति देवी मीरा देवी माया देवी आदि उपस्थित रही।

👁 8.6K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

यूपी की सियासत: आज की 5 बड़ी राजनीतिक खबरें जरूर पढ़ें ऐसी खबर कहि नही मिलेगी

1. ओवैसी ने अखिलेश यादव को दिया गठबंधन का खुला प्रस्तावAIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी...

गो सम्मान आह्वान अभियान का दूसरा चरण कल,15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा जाएगा-धर्मेन्द्र सिंह जनसेवक

फतेहपुर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से संचालित 'गो...

हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 447वीं साप्ताहिक काव्य गोष्ठी संपन्न, कारगिल विजय दिवस और गुरु महिमा पर गूंजे काव्य स्वर

फतेहपुर। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले...

फतेहपुर में सपा ने मनाया ‘संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस’, संविधान और आरक्षण बचाने का लिया संकल्प

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी फतेहपुर जिला कार्यालय में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 'संविधान मान...

More like this