Homeराज्यप्रेम विवाह बना मौत का फंदा? मुरादाबाद में जुनैद की संदिग्ध मौत,...

प्रेम विवाह बना मौत का फंदा? मुरादाबाद में जुनैद की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

Published on

यूपी के मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक जुनैद ने 21 अप्रैल को नई बस्ती, ठाकुरद्वारा निवासी रूबी से प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि जुनैद की पत्नी और उसके दो भाइयों ने मिलकर उसकी हत्या की। परिजनों के मुताबिक, घटना से एक दिन पहले जुनैद और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद रूबी अपने मायके चली गई थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पत्नी और उसके दो भाइयों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस इस मामले को हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। मृतक की बहन ने भी घटना पर दुख जताया, जबकि एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

👁 2.8K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

फतेहपुर: हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, दो महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के बंकधा गांव में मिले हिस्ट्रीशीटर के हत्यायुक्त शव के...

फतेहपुर पुलिस ने लौटाई 121 लोगों की मुस्कान, 20 लाख रुपये के 121 गुम मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्द

फतेहपुर। जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए...

फतेहपुर: मेडिकल कॉलेज में चला नशामुक्ति अभियान, युवाओं को दिया ‘नशे को कहें ना, जिंदगी को कहें हां’ का संदेश

फतेहपुर। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अमर...

फतेहपुर: पूर्व सैनिकों में जंतर-मंतर घटना को लेकर आक्रोश, सेना के अपमान पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की मासिक बैठक रविवार को ईएस...

More like this