फतेहपुर जिले में हाफ इनकाउंटर में मस्त पुलिस थपथपा रही अपनी पीठ और घरों, प्रतिष्ठानों की सफाई कर रहे चोर। चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम हो रही पुलिस। खागा कोतवाली क्षेत्र में चार दिन के अंदर ही कई चोरियों के बाद भी सक्रिय नहीं हुई पुलिस। 6 जून को खागा कोतवाली के नवीन मंडी के सामने स्थित मां शारदा ऑटो मोबाइल्स में बीती रात बेखौफ चोरों ने बोला था धावा। ट्रैक्टर बुकिंग एवं सर्विस में मिली ₹5.50 लाख की नगदी उठा ले गए थे चोर। एजेंसी में पीछे के रास्ते से दरवाजा तोड़ कर घुसे चोर।लगे सीसीटीवी कैमरों को भी छेड़ने की हुई थी कोशिश। कस्बा में ही तीन दिन पूर्व रानी चंद्रप्रभा के समीप रहने वाले रामचंद्र के घर से नगदी व जेवरात उठा ले गए थे चोर। एक दिन पहले खागा कोतवाली के ही गुखुरुवापुर स्थित शराब ठेके से ₹18000 की रोकड़ चोरी करने में सफल रहे थे चोर। चोर या फिर कोई सक्रिय हुआ चोरों का बड़ा गैंग। नाकाम पुलिस के हांथ हैं खाली। आधे से अधिक चोरी की घटनाओं को दर्ज ही नहीं कर रही पुलिस। सूचनाओं के बाद भी पुलिस का रवैया हीला हवाली का। खाकी की मस्ती ने चोरों के बढाए हौसले। जिले में और भी हो रहीं चोरी की घटनाएं। इसी तरीके से शहर क्षेत्र में भी मंगलवार को दिनदहाड़े मीटर रीडर के बहाने अमर गई में बाइक सवार लुटेरों में फिल्मी आदमी लूटपाट की आशा नाम की महिला को घायल करके चले गए उसके बावजूद भी पुलिस अभी तक गन शाट्स हुआ कि नही इतने में ही उलझ कर रह गई है 24 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।
Trending Now
फतेहपुर की मगरूर हुई खाकी का मुखबिरों का तंत्र टूटा खागा के ट्रैक्टर एजेंसी की लाखो की चोरी को पी गई,लगातार चोरी की बढ़ रही वारदातें, शहर में बेख़ौफ़ लुटेरे दिनदहाड़े हुई लूट में 24 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, BJP सरकार की किरकिरी।






