Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरफतेहपुर को मिली बड़ी सौगात, ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना का...

फतेहपुर को मिली बड़ी सौगात, ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना का ऐलान, शिक्षा के क्षेत्र में जिले को अग्रणी बनाना पहली प्राथमिकता अब जिले के बच्चे जिले में ही लेगे हाईटेक शिक्षा अभय प्रताप सिंह चांसलर TYS यूनिवर्सिटी

Published on

फतेहपुर। जिले के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की गई है। इस अवसर पर TYS यूनिवर्सिटी के चान्सलर अभय प्रताप सिंह पप्पू भैया ने बताया गया कि यह विश्वविद्यालय फतेहपुर और आसपास के जनपदों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

उहोंने ने कहा कि करीब 22-23 वर्ष पूर्व शिक्षा के उद्देश्य से स्थापित चंद्रप्रभा महाविद्यालय की नींव आज एक विशाल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित हुई है। वर्ष 2005 में लगाए गए एक छोटे से पौधे की तुलना करते हुए इसे आज एक विशाल वटवृक्ष बनने की संज्ञा दी गई है, जो समाज के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

विश्वविद्यालय की स्थापना को केवल एक संस्थान की शुरुआत नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया गया है। इसमें आधुनिक तकनीकी सुविधाओं, नवीन शोध, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही गई है।

प्रेस संदेश में संस्थापक परिवार ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय डॉ. युगराज सिंह, बड़े भाई उदय प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय परिवार, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। साथ ही यह विश्वास भी जताया गया कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे योग्य, संस्कारित और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित नागरिक तैयार करना है, जो समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। यह पहल फतेहपुर को शिक्षा के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर मानी जा रही है।

👁 37.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

धान के खेत में उतरीं गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल, किसानों के साथ रोपाई कर दिया बड़ा संदेश

फतेहपुर। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल...

फतेहपुर: सरकारी शराब की दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फतेहपुर। जिले के हथगांव कस्बे में स्थित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान में हुई...

तेरहवीं से लौट रहे दो भाइयों को पिकअप ने रौंदा, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज...

जरूरतमंद मरीजों के लिए ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के सात सदस्यों ने किया रक्तदान

फतेहपुर। जरूरतमंद और गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन'...

More like this