Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुरतेरहवीं से लौट रहे दो भाइयों को पिकअप ने रौंदा, बड़े भाई...

तेरहवीं से लौट रहे दो भाइयों को पिकअप ने रौंदा, बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

Published on

फतेहपुर। जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, हाफिजपुर हरकरण गांव निवासी संतोष पासवान और उनके छोटे भाई सर्वेश पासवान (28) किसी रिश्तेदार के यहां तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिंदकी कस्बे के कटरा स्थित गंगा वाटिका के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में संतोष पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बिंदकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिंदकी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में सर्वेश को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए। संतोष की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

👁 25.7K views
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Latest articles

धान के खेत में उतरीं गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल, किसानों के साथ रोपाई कर दिया बड़ा संदेश

फतेहपुर। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल...

फतेहपुर: सरकारी शराब की दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फतेहपुर। जिले के हथगांव कस्बे में स्थित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान में हुई...

जरूरतमंद मरीजों के लिए ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के सात सदस्यों ने किया रक्तदान

फतेहपुर। जरूरतमंद और गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए 'सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन'...

More like this

धान के खेत में उतरीं गुलाबी गैंग की अध्यक्ष हेमलता पटेल, किसानों के साथ रोपाई कर दिया बड़ा संदेश

फतेहपुर। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बहुआ ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष हेमलता पटेल...

फतेहपुर: सरकारी शराब की दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख की चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

फतेहपुर। जिले के हथगांव कस्बे में स्थित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान में हुई...