फतेहपुर जिले के अशोथर कस्बे में गांजा तस्करी का मामला नहीं रुक पा रहा है पुलिस इस तरह से गांजा तस्कर पर मेहरबान है कि खुले आम बिक्री की छूट दे रखी गई है यही नही बकायदे बीट के दो सिपाही वही आसपास मौजूद रहते है जहाँ से बिक्री की जाती है। पिछले दिनों पुलिस ने अभियान चलाया था जिसके तहत कुसुंभी गांव से एक महिला को गिरफ्तार किया गया था बाद में मामूली धाराओं में उसका चालान करके निस्तारण कर दिया गया था लेकिन बताया जाता है कि पिछले काफी समय से असोथर कस्बे में गांजा का बड़ा नेटवर्क संचालित है एक गुमटी से बकायदा गांजा की बिक्री पूरे इलाके में की जाती है इतना ही नहीं यमुना तराई क्षेत्र से लेकर के गाजीपुर सुकेती सरकी तक जहां बड़ा नेटवर्क बना रखा गया है वही जिले के बिंदकी तहसील में भी एक बड़ा नेटवर्क बना है जानकार सूत्रों का कहना है कि थाने की पुलिस को भी इसकी जानकारी है लेकिन पुलिस की ऐसी सेटिंग है कि पुलिस गांजा तस्कर के खिलाफ कुछ भी करने से लगातार बचने का काम कर रही है यही नहीं एसओजी की टीम को भी इस गांजा माफिया के बारे में जानकारी है लेकिन लंबी सेटिंग होने की वजह से कोई भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है यही वजह है कि पूरे इलाके में एक ही गुमटी से बड़े पैमाने पर हर रोज गंज की तस्करी चार पहिया गाड़ियों के माध्यम से की जा रही है अब इस मामले को लेकर भाजपा के नेताओं ने भी शिकवा शिकायत शुरू कर दी है बताते तो यहां तक है कि इस गांजा तस्कर का बड़ा मैनेजमेंट भी है।
फतेहपुर जिले का बड़ा गांजा तस्कर अशोथर से चला रहा बड़ा नेटवर्क SOG से लेकर लोकल पुलिस तक मैनेज अभियान का कोई फर्क नही।






